Welcome to avasthi.com blog

My rants about general things

Welcome to avasthi.com blog header image 2

सलमान खान जेल में

April 12th, 2006 · No Comments

आखिरकार सलमान खान को पाँच साल की बामुशक्कत कैद की सजा सुनाई गयी। अभी भी सर्वोच्च न्यायालय तक का सफ़र बाकी है पर एक तरह से यह बात तो साबित हुई कि आप अगर अमीर हैं तो आप कुछ भी गलत काम कर के पैसे के बल पर बच नहीं सकते। अभी आज ही मेरे एक मित्र से इस बात पर चर्चा हो रही थी तो मेरे मित्र का कहना था कि सलमान खान के साथ सही व्यवहार नहीं हुआ। मेरे मित्र का तर्क था कि जब इससे भी बड़े जुर्म कर के अगर लोग बच सकते हैं तो सलमान खान ने तो सिर्फ एक जानवर को मार था और उसको नहीं मालुम था कि यह जानवर लुप्तप्राय जानवर था।
मेरी तो यह समझ में नहीं आता कि कौन सामान्य आदमी आज के दिनों मे कुछ खाने के लिये बंदूक ले कर शिकार करने को निकल पड़ता है। और अगर आप शिकार करने को जा रहे हैं तो आप को इस बात का ज्ञान होना चाहिये कि कौन सा जानवर आपको नहीं मारना चाहिये।

Tags: हमें देखना है

0 responses so far ↓

  • There are no comments yet...Kick things off by filling out the form below.

You must log in to post a comment.