Welcome to avasthi.com blog

My rants about general things

Welcome to avasthi.com blog header image 2

भारतीय समाज की दयनीय हालत

March 6th, 2006 · No Comments

आज सुबह एक परेशान करने वाला समाचार पढा। इस समाचार को पढने के बाद कभी कभी भारतीय समाज पर दया आती है तो कभी गुस्सा। इस समाचार के दो पहलू हैं जो कि मुझे अत्यन्त ही परेशान करते हैं।

  • यह व्यक्ति (सौरभ गोयल) भारत में शायद एक प्रतिशत सबसे ज्यादा पैसा कमाने वालों में से है तो भी पैसे का इतना लालच है कि वह इस हद तक जाने के लिये तैयार है। इस काम में उसके परिवार वाले उसकी मदद कर रहें हैं वो तो और भी परेशान करने वाली बात है।
  • लड़की के पिता यह जानने के बाद भी कि लड़की के ससुराल वाले पैसे कि अतर्कसंगत मांग कर रहे हैं वो उनसे और समय की मांग करते हैं। इस तरह की बात को तो कभी बर्दाश्त नहीं करना चाहिये। अगर ससुराल वाले पैसे की मांग करते हैं तो तुरंत इसको खतरे की घंटी मानना चाहिये।

खैर, अब तो यही उम्मीद है कि बेंगलूरु पुलिस जल्द से जल्द कारवाई करेगी जिससे ऐसा अमानवीय व्यवहार करने वालों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिले।

Tags: हमें देखना है

0 responses so far ↓

  • There are no comments yet...Kick things off by filling out the form below.

You must log in to post a comment.