Welcome to avasthi.com blog

My rants about general things

Welcome to avasthi.com blog header image 2

सलमान खान और उनके चाहने वाले

February 22nd, 2006 · No Comments

जैसा कि आप सब जानते हैं कि पिछले दिनों सलमान खान को कुछ चिंकारों को मारने के अपराध में दोषी पाया गया। मेरे हिसाब से यह अच्छी बात है कि काफ़ी दिनों बाद किसी अमीर आदमी को सजा मिली। इसके बाद मेरी नजर इस अर्टिकल पर गयी। श्रीमान अमजद के. मारूफ़ का कहना है कि जब तक सर्वोच्च न्यायलय सलमान खान को दोषी नहीं पाता किसी को उसपर कोई वक्तव्य नहीं देना चाहिये। इसको पढ कर मुझे लगता है कि श्री मारूफ़ को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि सलमान खान को दोषी पाया जा चुका है।

श्री मारूफ़ सलमान के समर्थन में इस हद तक जा चुके हैं कि वो ऐसे बहुत सारे उदाहरण देते हैं जिसमें सजा नही हुइ और यह बताना चाहते हैं कि सलमान को भी सजा नहीं होनी चाहिये। पता नही क्यों वो इस मामले में भारतीय जनता पर्टी को क्यों ले आये है।
खैर हम क्या कर सकते है बस सलमान को वो एक खाना बहुत महँगा पडा।

Tags: हमें देखना है

0 responses so far ↓

  • There are no comments yet...Kick things off by filling out the form below.

You must log in to post a comment.