Welcome to avasthi.com blog

My rants about general things

Welcome to avasthi.com blog header image 2

ईरान और कमुनिस्ट

February 5th, 2006 · No Comments

मेरी कम्युनिस्टों से कोइ निजी दुश्मनी नहीं है पर इस सप्ताह उनके सिवाय और कोई ऐसा काम ही नहीं कर रहा हय जिस पर मैं कोई वक्तव्य करूं। अब इस खबर को ही लीजिये, पता नहीं इनको ईरान से इतना प्रेम क्यूं हो गया है। जहाँ तक मुझे समझ आता है, भारत के पास ईरान के खिलाफ़ वोट देने के लिये काफ़ी कारण हैं जो कि भारत के राष्ट्र हित में हैं।

  • ईरान काफ़ी दिनों से पाकिस्तान के साथ आणविक रिसर्च कर रहा है और किसी को इस बात में संदेह नहीं होना चाहिये कि पाकिस्तान की आणविक रिसर्च केवल भारत के खिलाफ़ है। डा. कादिर का आणविक तंत्र ईरान के साथ काफ़ी काम कर रहा था।
  • ईरान के काफ़ी करीबी देश (रूस, चीन) ने भी ईरान के खिलाफ़ वोट दिया है।

पिछ्ले सप्ताह के मामलों को देखने के बाद तो मुझे लगता है कि कम्युनिस्ट दल इस बात से काफ़ी भयभीत हैं कि भारत सॉफ़्ट्वेयर के क्षेत्र में चीन से काफ़ी आगे न निकल जाये और इस लिये किसी भी तरह से यह चाहतें हैं कि भारत को किसी तरह से चीन से पीछे रखा जाये। जब चीन में रहने वाले इनके मसीहा ही स्वतंत्र विदेश नीति नहीं अपना पा रहें हैं तो भारत अगर अपने भले की नीति अपनाता है तो इनको क्या समस्या है। खैर हम क्या कर सकते हैं, सिर्फ़ केरल और बंगाल मे रहने वाले भारतीय बंधु ही हमारी रक्षा कर सकते हैं।

Tags: हमें देखना है

0 responses so far ↓

  • There are no comments yet...Kick things off by filling out the form below.

You must log in to post a comment.