Welcome to avasthi.com blog

My rants about general things

Welcome to avasthi.com blog header image 2

बूटा सिंह कांग्रेस के गले की हड्डी

January 25th, 2006 · No Comments

कल सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार विधान सभा भंग करने के मामले में बूटा सिह के खिलाफ़ बहुत ही सख्त टिप्पणी करते हुए फ़ैसला दिया कि उनका कदम एक विशेष पार्टी (राष्ट्रीय जनता दल) को ध्यान में रखते हुए लिया गया था और उसे गैर कानूनी करार दिया| इस फ़ैसले के बाद कोई भी इज्जतदार नेता पद से हट जाता और अपनी गलती स्वीकार कर लेता पर बूटा सिंह ने सम्मान से पद छोड़ने के बजाय कहा “छब्बीस तारीख को सलूट लूंगा”| बूटा सिंह से ज्यादा सम्मानित वक्तव्य तो लालू प्रसाद यादव का था. “अब सर्वोच्च न्यायलय ने फ़ैसला दे दिया है तो हम क्या कहें”|

खैर उम्मीद करते हैं कि काग्रेस पार्टी और प्रधान मंत्री महामहिम बूटा सिंह को बर्खास्त कर के इस मूर्खता को खत्म कर देंगे|

Tags: हमें देखना है

0 responses so far ↓

  • There are no comments yet...Kick things off by filling out the form below.

You must log in to post a comment.